
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । पाइप लाइन रोड पर चुंगी नंबर 3 के निकट स्थित एस एस पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारम्भ डॉ कमल भांबरी द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया । तथा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने खेलो में भाग लिया। जिसमें नर्सरी के बच्चों ने जोकर रेस एवं मेंढक दौड़ में भाग लिया। स्कूल में 50 मीटर से लेकर 300 मीटर तक की दौड़ में बच्चों ने भाग लिया और रस्साकशी में भी सीनियर बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कक्षा 9 के बच्चों और कक्षा 10 के बच्चों में आपसे मैच हुआ। जिसमें कक्षा 10 के बच्चे विजयी हुए। इसी प्रकार कक्षा 11 और 12 में मैच हुआ। जिसमें कक्षा 12 के बच्चे विजयी रहे। अंत बच्चों को विद्यालय की प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी अंबा श्रीमती कृष्णा राऊत एवं एवं विद्यालय के अध्यापकों ने विजय बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया।













