राहुल पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी

तहरीर सौपते हुए गणेश उपाध्याय एवं अन्य 

असम के सीएम के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर

भास्कर समाचार सेवा

किच्छा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की ओर से विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर एसएसआई शंकर सिंह रावत से भेंट करते हुए असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ तहरीर सौंपी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय ने दी तहरीर मे कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की ओर से 11 फरवरी को इंदिरा गांधी खेल मैदान मे आयोजित जनसभा के दौरान राहुल गांधी का नाम लेकर द्वेष पूर्ण भावना से ग्रसित होकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। उन्होने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की ओर से कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी कर लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस से अपील करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, मोहम्मद दानिश सोनू सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

83 + = 85
Powered by MathCaptcha