टेबलेट को ग्रंथ समझकर बालिकायें अपने अधिकार जानने और ज्ञान बढ़ाने में इसका उपयोग करे  – कुलपति 

स्मार्टफोन, टेबलेट पाकर खिले छात्र- छात्राओं के  चेहरे

आगरा। आर० अंबेडकर विश्वविद्यालय में   छात्र -छात्राओं को  स्मार्टफोन का वितरण किया गया।स्मार्टफोन, टेबलेट पाकर  छात्र- छात्राओं के  चेहरे खिल गये ।

डॉ बी०आर ०अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति कुलपति प्रो० आशुरानी ने विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन स्थित सभागार  स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना  के तहत  युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरण किया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने आव्हान किया कि विद्यार्थी आधुनिकतम ज्ञान से सम्पन्न हो जीवन में सफलता प्राप्त करें।टेबलेट को ग्रंथ समझकर बालिकायें अपने अधिकार जानने और ज्ञान बढ़ाने में इसका उपयोग करे।

 प्रो० सुगम आनंद ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर विज्ञान और तकनीक के द्वारा शैक्षिक दक्षता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीन छात्र कल्याण व निदेशक समाज विज्ञान संस्थान प्रो० मोहम्मद अरशद ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के माध्यम से विश्वविद्यालय में अध्ययन करने की बात कही।

स्मार्टफोन और टेबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए उनका कहना था कि वह अब और बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
स्मार्टफोन पाने वाले छात्र-छात्राओं ने  कुलपति और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया|

।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर बी डी शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रो० अनिल कुमार वर्मा, प्रो० हेमा पाठक, प्रो० रनवीर सिंह तथा  सभी छात्र छात्राओं की उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...