
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद । महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा घोषित परीक्षा-परिणाम के आधार पर नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़, नजीबाबाद (बिजनौर) के नॉर्थ इंडिया कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में, बी. ए. द्वितीय वर्ष में तनुज कुमार ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर कॉलेज टॉप किया । वहीं दीपांशी ने द्वितीय तथा साहित्य कुमार व आरती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया ।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजी. अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, श्रीमती अदिति अग्रवाल, कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलावती आदि ने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
क्लास कॉर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि कक्षा के बाकी सभी विद्यार्थी भी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं ।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. नीलावती ने कहा, कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां शिक्षकों व अभिभावकों को गौरवान्वित करतीं हैं । इस उपलब्धि में जसवन्त सिंह, प्रदीप कुमार, अरविन्द कुमार, अमन शर्मा, डॉ. चंचल कुमार व डॉ. अनम खान आदि शिक्षक/शिक्षिकाओं की भी महती भूमिका रही ।













