BF से दूर रखने के लिए पिता ने किया बेटी संग जानवरों जैसा बर्ताव

यूपी : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लड़की ने अपने परिवारवालों पर गंभीर आरोप लगाए है लड़की ने  चेन से बांधकर रखने का परिवारवालों पर आरोप लगाया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। लड़की और उसका प्रेमी दोनों ही पुलिस स्टेशन में जाकर इस बात की शिकायत की है। लड़की ने अपने पिता पर उसे मारने और भूख रखने का भी आरोप भी लगाया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की कल रात ही हमारे पास आई थी और उसके पैर चेन से बांधा था। हम इस मामले की पूरी तहकीकात कर रहे हैं।

खबर के अनुसार लड़की मीरगंज थाना इलाके की रहने वाली है। पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती है। दोनों ही पिछले तीन साल से एक-दूसरे के प्यार मे है और शादी करना चाहते हैं। लेकिन ये बात जैसे ही लड़की के घर वालों को पता चली उन्होंने लड़की को जंजीरों में कैद कर दिया। शिकायत के बाद मीरगंज थाना पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

88 − 80 =
Powered by MathCaptcha