DC vs MI, IPL 2021: आखिर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं?

DC vs MI, IPL 2021: आखिर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं? जयवर्धने ने दिया जवाब – मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने सोमवार को खुलासा किया है कि हार्दिक पांड्या को भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस वजह से भारतीय ऑलराउंडर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। हाल के दिनों में हार्दिक राष्ट्रीय टीम और मुंबई इंडियंस दोनों में फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। जयवर्धने चाहते हैं कि हार्दिक पूरी तरह से पहले फीट हो जाए और फिर मैदान में गेंदबाजी करें।

DC vs MI, IPL 2021: आखिर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं? जयवर्धने ने दिया जवाब

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि वो इस सीजन गेंदबाजी करें क्योंकि पिछले साल के आईपीएल में चोटिल होने के कारण वो गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी एकदिवसीय मैच में हार्दिक चोटिल हो गए थे। और इसलिए हम इस पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।”

जयवर्धने ने कहा कि, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह अगले कुछ हफ्तों में गेंदबाजी करने के लिए फिट रहें और थोड़े से काम के साथ आप उन्हें गेंदबाजी करते हुए देख पाएंगे। हम उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करते हैं लेकिन जैसे ही वह चोट से उबर जाएंगे, वह गेंदबाजी करने के लिए तैयार होंगे और हम उनकी इस प्रतिभा का भी उपयोग कर सकते हैं।”

पिछले मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने हारने वाली स्थिति से निकलकर जीत हासिल की है, जिसमें स्पिनर राहुल चाहर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भले ही अपने पहले मैच में 43 रन दिए होंगे, लेकिन अगले दोनों मैचों में कुल सात विकेट लेकर स्पिनर ने वापसी की है।

जयवर्धने ने कहा, “राहुल चाहर पिछले 3 वर्षों से हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अभी भी एक युवा खिलाड़ी है और लगातार सीख रहे हैं। हम उसकी प्रगति से बहुत खुश हैं।”

मुंबई इंडियंस मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है।

खबरें और भी हैं...