
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।नगर कांग्रेस नगर कमेटी ने संगठन विस्तार के लिए सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया। निकाय चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी जीशान सैफी के आवास पर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नसीम अंसारी ,नगर अध्यक्ष एमअकरम खान, ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राईन, राकेश शर्मा, अमजद सिद्दीकी, आफशान सैफी, नईम अख्तर, दयावती, डॉ. इकबाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया। जीशान सैफी ने कहा कांग्रेस ने राष्ट्र के बहुमुखी विकास की मजबूत नींव रखी थी।उन्होंने विकासशील देशों में भारत के शामिल होने का श्रेय कांग्रेस को दिया। जीशान सैफी, शौकत, आरिफ ,रिजवान , शकील ,मोहम्मद आमिर, फुरकान, यूनुस सहित अनेक युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
बैठक में निकाय चुनाव में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा हुई।
जीशान सैफी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हर्षवर्धन राणा, अब्दुल समद आजाद, सरफराज मलिक, खालिक हुसैन, रोमान सैफी, शाहिद अंसारी, ताबिश,नदीम फारुकी,डॉ. फैजान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।













