
भास्कर समाचार सेवा
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा संचालित 18वीं ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज अपने चौथे लीग मैच में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर को 109 रनों से हराते हुए अपने जीत के सफर को बरकरार रखा। एमडीयू एम्पलाइज के नरेन्द्र शीलक को 136 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एचएयू के गिरी सेंटरस्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित इस मैच का टॉस जीतते हुए एमडीयू एम्पलाइज टीम के कप्तान राज ने बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। एमडीयू के ओपनर बल्लेबाजों नरेन्द्रशीलक व गौरव दूरेजा ने सधी हुई शुरूतात दी। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ रनगति को बढ़ाते हुए 20 ओवर में बिना किसी नुकसान के टीम का स्कोर 220 रन तक पहुंचाया। नरेन्द्र शीलक ने मात्र 74 गेंदों में 15 चौकों तथा 5 छक्कों की मदद से 136 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। साथी बल्लेबाज गौरव दूरेजा ने भी हॉफ सेंचुरी लगाते हुएदूसरे छोर पर मजबूती से साथ दिया। गौरव दूरेजा ने 46 गेंदोंमें दौ चौकों व तीन छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।
221 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरीमहर्षि दयानंद सरस्वती विवि, अजमेर की टीम कोएमडीयू की सधी हुई गेंदबाजी ने प्रारंभ से ही हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। ओपनर गेंदबाज पंकज नैन ने पहले ओवर में ही एमडीएस, अजमेरके ओपनर बल्लेबाज को बोल्ड किया। तदुपरांत गेंदबाज रामबीर राणा व योगेन्द्र सिवाचयोगी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट प्राप्त किए। गेंदबाज डा. विपिनसैनी तथा राजेश रोहिल्ला ने भी एक-एक विकेट प्राप्त किया। कप्तान राज ने भी किफायती गेंदबाजी की। राजेश रोहिल्ला ने शानदार कैच लपकी।
एमडीयू की गेंदबाजीके आगे एमडीएस, अजमेर की टीम ज्यादा कुछ नहीं कर पाई और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी। एमडीयू की टीम ने 109 रनों से यह मैच अपने नाम किया। एमडीयू की जीत मेंटीम के खिलाडिय़ों- दीपक कुमार, आनंद प्रजापति, ऋषि सैनी, राजेशशर्मा, डा. नवीन दारा, सुनीलकुमार तथा प्रवीण दलाल ने भी अहम योगदान दिया। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विवि, हिसार के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधानदिनेश राहड़, कुलदीप डाबरा एवं उनकी टीम ने मैच का समन्वयनकिया।
एमडीयू कुलसचिवप्रो. गुलशन लाल तनेजा ने एमडीयू एम्पलाइज टीम को इस जीत के लिए हार्दिक बधाई दी।उन्होंने विवि कर्मियों को विश्वविद्यालय का गौरव बताया। खेल निदेशक डा. देवेन्द्रसिंह ढुल, मडूटा प्रधान डा. विकास सिवाच तथा गैर शिक्षककर्मचारी संघ अध्यक्ष जयबाग मलिक ने भी एमडीयू एम्पलाइज की टीम को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। एमडीयू एम्पलाइज टीम का अगला मैच 11 नवंबर को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़ के साथ खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2019 में कोल्हापुर की शिवाजी यूनिवर्सिटी में आयोजित 17वींऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एमडीयू एम्पलाइज की टीम विजेता रही थी।














