
आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस संबंध में प्रस्ताव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है। उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजी सूचना में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की जानकारी दी है। साथ ही नई सरकार बनाने के दावे को भी बताया है।
आतिशी ने शपथ ग्रहण के लिए कोई तारीख नहीं मांगी थी, जिससे उपराज्यपाल ने 21 सितंबर तारीख तय की है।अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम को साढ़े 4 बजे उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था।साथ ही उन्होंने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के लिए आतिशी का नाम चुने जाने का विधायकों का हस्ताक्षरित प्रस्ताव भी उपराज्यपाल को सौंपा था।













दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’