विश्व प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव पर कॉरिडोर बनाने की मुख्यमंत्री से की मांग

भास्कर समाचार सेवा

वृंदावन सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुई 2 श्रद्धालुओं की मौत के बाद कॉरिडोर की मांग बहुत तेजी से उठने लगी थी जिस पर सरकार विचार कर रही है इसके बावजूद एक और मांग उठने लगी है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है कि वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव पर एक भव्य कॉरिडोर बनाने की अति आवश्यकता है वर्तमान में गोपेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष 8 से 10 करोड़ तीर्थयात्री प्रतिवर्ष बड़ी श्रद्धा के साथ आते हैं लेकिन इस प्राचीनतम मंदिर के आस-पास व्याप्त अनियमितताओं के कारण अवैध अतिक्रमण एवं बिना सुरक्षा के कारण धार्मिक श्रद्धालुओं को भारी कष्ट का सामना करना पड़ता है यमुना किनारे से लेकर गोपेश्वर के बीच मात्र चार-पांच बिल्डिंग हैं जैसे व्यास निर्वाणी अखाड़ा, मध्यप्रदेश शासन की रतलाम वाली कुंज, शंभू चरण वाली कुंज, सहित 1,2 बिल्डिंग और हैं उत्तर प्रदेश शासन यदि चाहे तो भगवान भोलेनाथ का भव्य कॉरिडोर वृंदावन में बनवा सकता है ऐसी मान्यता है कि ब्रज में आने वाले दर्शनार्थियों को उन्हें लाभ तब तक संपूर्ण पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता जब तक कि वह भगवान गोपेश्वर महादेव का दर्शन ना कर ले वहीं उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से जैसे बनारस में भव्य कॉरिडोर का निर्माण हुआ है वैसे ही यहां यमुना किनारे से लेकर गोपेश्वर महादेव तक कोरिडोर के रूप में अगर बाबा भोलेनाथ के दर्शन सुलभ हो सकें तो ब्रज वासियों एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों को दर्शन सुलभ हो सकेंगे और युगों युगों तक बृजवासी आपके एहसानमंद होंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी जिसके कारण लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा

खबरें और भी हैं...