डिपो में रोडवेज चालक, परिचाल व कर्मचारियों का प्रदर्शन

एआरएम पर लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप

भास्कर समाचार सेवा

सिकंदराबाद। शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी सयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले एआरआम के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डिपो में प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद संघ के क्षेत्र अध्यक्ष गुलजार अहमद ने बताया कि एआरएम बिना वजह कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं और गैर हाजिरी लगा रहे हैं । रोडवेज कर्मचारी जाने आलम बीसी की भी झूठी मनगढ़ंत रिपोर्ट क्षेत्रीय अधिकारी को सौंपी गई ।जिसमें सत्यता नहीं है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एआरआम बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो एक दिसंबर को कार्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा । कहा कि यदि उसके पूर्व भी किसी पदाधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ अनावश्यक कार्य कार्रवाई की जाती है तो आंदोलन समय से पूर्व चला जाएगा ।एआरएम गोकरण सिंह ने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं।किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...