देवरिया : चोरी के मामले में 2 अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार, माल बरामद

देवरिया : रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में 02 अभियुक्त एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। चोरी का माल बरामद कर पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि थाना रामपुर कारखाना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी के प्रकरण में 02 अभियुक्तों एवं 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का कीमती माल बरामद किया है।

थाना रामपुर कारखाना पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित अभियुक्त राकेश पुत्र स्व0 बिल्लू प्रसाद निवासी वार्ड नं0 01 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, प्रकाश में आयी अभियुक्ता लीलावती पत्नी उमेश निवासी वार्ड नं0 01 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया तथा 01 बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर डूमरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त राकेश की निशानदेही पर उसके घर से चोरी के आभूषण बरामद किए गए, जिनमें 02 अदद हाथ की पलानी, 01 अघटूटा (पीली धातु), 02 अदद पायजेब सफेद धातु, 02 अदद पायल सफेद धातु, 10 अदद पाव की बिछिया सफेद धातु तथा 01 अदद छोटी पत्ती सफेद धातु शामिल हैं। वहीं अभियुक्ता लीलावती की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर रखे गए आभूषण बरामद किए गए, जिनमें 01 गले का हार (कुछ हिस्सा टूटा हुआ) पीली धातु, 01 मांग का टीका, 01 नथ, 02 कान का झाला, 03 नाक की कील, 02 पाजेब सफेद धातु तथा 01 कान का जाला (पीली धातु) शामिल है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा पूर्व में बेचा गया गोल्ड टिक्का वजन 11.590 ग्राम सोनार की दुकान से बरामद किया गया।

उल्लेखनीय है कि 02 फरवरी 2026 को वादी विमलेश कुमार मिश्र द्वारा थाना रामपुर कारखाना में तहरीर देकर सूचना दी गई थी कि 25 जनवरी 2026 को उनके पुत्र ने घरवालों को बिना बताए घर के कीमती सोने-चांदी के आभूषण कस्बा रामपुर कारखाना निवासी दीपक कुमार पुत्र उमेश, राकेश पुत्र बिल्लू एवं पिन्टू पुत्र राजवीर के प्रभाव में आकर पैसे के लालच में दे दिए थे। इस संबंध में थाना रामपुर कारखाना पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।

बरामद माल को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

16 − 9 =
Powered by MathCaptcha