उप जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में थाना नजीबाबाद प्रांगण में, उपजिलाधिकारी कार्यालय में शपथ दिलाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी कार्यालय पर उपजिलाधिकारी विजयवर्धन तोमर ने सड़क सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा, तथा यातायात नियमों का मैं स्वयं तथा अपने परिजनों के द्वारा पालन कराऊंगा तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहन लूंगा। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा , कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा तथा गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल खोल कर बात नहीं करूंगा, हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को आने जाने के लिए रास्ता दूंगा। दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा,

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए किआप सभी लोगों ने शपथ ली है इसका पालन करें, हेलमेट अवश्य लगाएं किसी भी स्तर पर जो भी तहसील कर्मचारी है प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय के हो मोटरसाइकिल या कार से आने वाले हैं वह हेलमेट लगाए तथा कार से आने वाले सीट बेल्ट लगाएं। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी जब सोम नियमों का पालन करते हुए नजर आएंगे तभी आप जनता को जागरूक कर सकते हैं आप सभी पुलिस जन एवं तहसील कर्मचारी गण सभी तहसील में एंट्री होने से पहले हेलमेट अवश्य लगाएं। उपजिलाधिकारी विजयवर्धन तोमर ने कहा कि कर्मचारी बिना हेलमेट के तहसील में प्रवेश करेगा उसको वही रोक दिया जाएगा। इसलिए 1 हफ्ते का टाइम दिया जा रहा है ,जिनके पास हेलमेट ना हो वह हेलमेट खरीद ले यह पुलिस स्टाफ और तहसील कर्मचारी सब पर लागू है। कर्मचारी, लेखपाल, स्वयंसेवक संघ, ब्लॉक के कर्मचारी सब पर यह नियम लागू होंगे। उसके बाद हम जनता को जागरूक करेंगे। उन्होंने सबसे सहयोग की अपील की है।।

खबरें और भी हैं...