
मसरूर खान/विनीत तिवारी
बकेवर/इटावा।आज रविवार को जैतपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी भरथना व बी डी ओ महेवा ने कर गौवंशीय पशुओं को गर्मी से राहत दिलाने व गौशाला को आदर्श बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधीनस्थों को देते हुए बर्तमान व्यवस्था पर संतोष जताते हुए दिये।
आज रविवार को जैतपुरा गौशाला में गौवंशीय पशुओं का हाल चाल देखने के लिए उपजिलाधिकारी भरथना बिजय शंकर तिवारी, के साथ बी डी ओ निरंजन त्रिवेदी के औचक निरीक्षण कर जहां चारा पानी साफ-सफाई की व्यवस्था को बारीकी से देख सन्तोष व्यक्त किया। वहीं मौके पर मौजूद सचिव अंकिता चौधरी को निर्देश दिए कि मुख्य गेट से डामरीकरण तक पक्की सड़क बनाने शेष दीवारों पर प्लास्टर,टेक केयर रूम बनाने तथा पेंटिंग तथा पशुओं को छाया में बैठने के लिए अतिरिक्त टीन शेड , चारागाह भूमि पर चारा बोने की व्यवस्था सुनिश्चित करें,समरसेबिल पम्प के पास शोक्ता गड्ढा के साथ साथ गौशाला में खड़े बृक्षो के किनारे पक्का चबूतरा तथा पर्याप्त छाया हेतु और छायादार वृक्ष लगाने के अलावा गौशाला में जगह जगह पक्की कुर्सियां व बैठने की व्यवस्था शीघ्र कराएं। जिससे आदर्श गौशाला बन सके।
इस मौके पर ए डी ओ पंचायत श्यामवरन राजपूत , सचिव अंकिता चौधरी, प्रधान रोहिताश्व बावू यादव, रोजगार सेवक कौशलेंद्र तिवारी, पंचायत सहायक अरूण कुमार,अमन यादव,व चार केयर टेकर मौजूद रहे।











