
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। श्री देवराहा बाबा सत्संग मंडल सिकंदराबाद के तत्वधान में अष्टम श्री श्री महालक्ष्मी नौ कुंडीय महायज्ञ दिव्य सत्संग का शुभारंभ हवन पूजा कर कलश यात्रा के साथ विधि-विधान से चेंबर की धर्मशाला शुभारंभ किया गया कलश यात्रा में बैंड बाजों के साथ सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया यात्रा दनकौर तिराहे से विजय द्वार चौधरीवाड़ा,बड़ा बाजार, वैध वाड़ा, हनुमान चौक ,कबाड़ी बाजार, दामोदर तिराहा पुराना जीटी रोड से होते हुए यज्ञ स्थल सिरोधन रोड पर यज्ञशाला पर कलश स्थापना के साथ समापन हुई । कलश यात्रा का बाजार में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।सत्संग व महालक्ष्मी यज्ञ 14 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक चलेगा ।जिसमे महर्षि देवराहा बाबा सरकार बड़े महाराज श्री देव दास जी वृंदावन द्वारा प्राप्त महान प्रेरणा व आशीर्वाद प्रदान करेंगे ।कलश यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।














