पीने को शराब नहीं मिली…तो थानेदार बाबू ने की युवक की खूब पिटाई

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों का कलवाना निवासी निर्मल जोशी के साथ गंभीर मारपीट हुई थी। उसने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि 3 अप्रेल की रात 10 बजे वह हाइवे पर स्थित होटल के बाहर खड़ा था। वहीं खड़ी कार में सायरा थाने के कांस्टेबल मुकेश कुमार और जेमली स्कूल का शिक्षक इन्द्रपाल ङ्क्षसह शराब पी रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पांच कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

निर्मल ने इनकार किया तो जड़ दिया गया थप्पड़

इस दौरान कांस्टेबल मुकेश ने निर्मल को सामने स्थित शराब की दुकान से बीयर लाने को कहा। निर्मल ने इनकार किया तो शिक्षक इन्द्रपाल ङ्क्षसह ने निर्मल को थप्पड़ जड़ दिया। ऐसे में दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद रात एक बजे सायरा थाने के कांस्टेबल मुकेश, राहुल और धनराज युवक के घर पहुंचे और पकड़कर थाने ले गए, जहां जमकर मारपीट की।

मामले पर मिली आंदोलन की चेतावनी

मामले में सर्व समाज ने 17 अप्रेल को सायरा थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी। विप्र सेना के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन की रणनीति बना ली थी। बीते दिनों शिकायत देने के साथ ही कोर्ट में परिवाद देने पर कांस्टेबलों पर मुकदमा दर्ज हुआ।

विभागीय जांच के दिये गये आदेश

युवक के साथ मारपीट के मामले में शिक्षक इन्द्रपाल ङ्क्षसह के शामिल होने से उस पर भी मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा, वहीं विभाग को पूरे मामले से अवगत कराया। इस संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश जैन ने बताया कि शिक्षक घटना के बाद अवकाश लेकर चला गया है। संस्था प्रधान से अवकाश के बारे रिपोर्ट मांगी है।

पांच कांस्टेबल को सस्पेंड

प्राथमिक जांच में सामने आई स्थिति के आधार पर पांच कांस्टेबल को सस्पेंड किया है। प्रकरण में और किस-किस की भूमिका है, इसकी जांच सीइओ गिर्वा से करवाई जा रही है। जांच में भूमिका सामने आने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...