
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। नगर के पूजा अस्पताल में इम्यूनिफाईमी की ओर से डिजिटल टीकाकरण स्मार्ट कार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा इम्यूनिफाईमी ऐप के माध्यम से टीकाकरण के नियमितता से संपूर्ण होने के लिए डिजिटल डाटा का रिकार्ड सुरक्षित रखने के उपाय बताएं गए। स्थानीय पूजा अस्पताल के एमडी डा. संदीप अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में इम्यूनिफाईमी की ओर से आएं कंपनी के सीईओ नीरज मेहता तथा क्षेत्रीय प्रमुख राम अवध सिंह ने टीकाकरण की भारत में मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए इस इम्यूनिफाईमी ऐप के माध्यम से टीकाकरण के नियमितता से संपूर्ण होने के लिए डिजिटल डाटा का रिकार्ड सुरिक्षत रखने के उपाय बतायें। वहीं डा. संदीप अग्रवाल ने इम्यूनिफाई मी टीकाकरण कार्ड की निःशुल्क सुविधा बच्चों को दिये जाने की बात कही और समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।














