दिव्या मर्डर:  न्यूज एंकर ने प्रेमिका के लिए करवाई थी पत्नी की हत्या, दोस्त संग लवर गिरफ्तार

इटावा । इटावा में न्यूज एंकर की पत्नी की हत्या का खुलासा करके पुलिस ने न्यूज एंकर, उसकी प्रेमिका और हत्या करने वाले साथी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका से शादी करने के लिए न्यूज एंकर ने अपने साथी को नोयडा से इटावा भेजकर पत्नी दिव्या की हत्या करवाई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से खुलासा किया है।

एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बीते 14 सितम्बर को थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा बल सिंह इलाके में एक निजी न्यूज चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्या की हत्या कर दी गयी थी।पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई थीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक और सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य इकट्ठे किये थे। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से पता लगाया कि घटना वाले दिन मृतका दिव्या ने अपने पति से एक घंटे के अंदर तीन बार बात की थी। एंकर की काल डिटेल से पुलिस को पता लगा कि अजितेश अपने न्यूज चैनल में साथ करने वाली भावना आर्या से प्रेम करता है। शक के आधार पर पुलिस ने एंकर की प्रेमिका भावना और एंकर अजितेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में भावना ने पुलिस को बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

एंकर अजितेश की पत्नी दिव्या हम दोनों के बीच आड़े आ रही थी, इसलिए हम लोगों ने न्यूज चैनल में साथ काम करने वाले अखिल को दिव्या की हत्या करने के लिए नोयडा से इटावा भेजा। अखिल ने इटावा आकर जब पापा घर पर नहीं थे, तब वजनी फूलदान से दिव्या के सर पर वार करके घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एंकर अजितेश मिश्रा, प्रेमिका भावना और अखिल को गिरफ्तार करके तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त फूलदान भी बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

51 + = 57
Powered by MathCaptcha