
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद ।नगर निकाय चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्रो की व्यवस्थाओ का जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद, ईओ नगर पालिका के साथ दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलिज, स्वामी दयाल भटनागर गर्ल्स इंटर कॉलिज, दामोदर दास कबाड़ी कन्या इंटर कॉलिज
में बनाये जा रहे मतदान केन्द्र बूथ का निरीक्षण करते हुए नगर निकाय निर्वाचन के सम्बंध में बूथ पर सूचना अंकित कराये जाने, रैम्प आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र,बूथ पर रैम्प, मतदान केंद्र बूथ के बारे में सूचना अंकित कराते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओ के निर्देश दिए। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी वार्ता करते हुए निर्वाचन को सकुशल एवं भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराये जाने के लिए आश्वत किया। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने की भी अपील की।
इसके उपरांत नगर निकाय सिंकदराबाद एवं ककोड़ के निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टी रवानगी, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल अग्रसेन बालिका इंटर कॉलिज सिकंदराबाद में बनाये जाने पर जिलाधिकारी एसएसपी ने निरीक्षण करते हुए की जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया। पोलिंग पार्टी रवानगी एवं मतगणना के लिए चिन्हित किये गए हॉल/कक्षो के बारे में जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। स्ट्रॉग रूम बनाये जाने के लिए चिन्हित कक्ष का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, बेरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।













