बिना लाइसेंस व हेलमेट के कोई भी टू व्हीलर का प्रयोग ना करें -योगेश चंद पंत

भास्कर समाचार सेवा मुराद नगर। दिल्ली मेरठ रोड गंगनहर के निकट स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में सड़क यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी ट्रैफिक निरीक्षक (मोदीनगर व मुरादनगर) योगेश चंद्र पंत द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि छात्र/ छात्राओं को चलती बस में ना तो उतरना है और ना ही चढ़ना है। ड्राइवर से कोई भी बातें ना करें तथा लाइन बनाकर के बस में चढ़े और लाइन बनाकर ही बस से उतरे तथा बिना लाइसेंस व हेलमेट के कोई भी टू व्हीलर का प्रयोग ना करें । इसके अलावा अनेक यातायात से संबंधित जानकारी दी ।अध्यापक हरीश कुमार ,ने बताया कि lइस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सोम गिरी, आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी अमित कुमार , आरक्षी विनोद कुमार तथा सभी अध्यापक छात्रों सहित उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...