गधे की बारात का 327 वां मंचन

भास्कर समाचार सेवा
रोहतक। सप्तक कल्चरल सोसाइटी रोहतक के विख्यात नाटक गधे की बारात का 327 वां मंचन यहां भारत विकास परिषद के सालाना दिवाली फंक्शन में सफलतापूर्वक पेश किया गया। नाटक में मुख्य अतिथि विख्यात उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन की पुत्रवधू रही और अध्यक्षता की समाज सेवी नरेश जैन, विनय गोयल और सुनील कौशिक ने।
गौरतलब है कि गधे की बारात नाटक सारे हिंदुस्तान में अपनी छाप छोड़ चुका है इस नाटक के अब तक 326 मंचन सारे हिंदुस्तान में किए जा चुके हैं। इसका एक मंचन पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी किया जा चुका है जिसके लिए इस नाटक के कलाकारों को जगह जगह पर सम्मानित भी किया गया है
नाटक में कल्लू कुमार की भूमिका अविनाश सैनी ने निभाई, गंगी की भूमिका सुजाता ने, बाबा बृहस्पति और दीवान की भूमिका डॉ सुरेंद्र शर्मा ने, इंद्र की भूमिका शक्ति सरोवर त्रिखा ने, चित्रसेन की भूमिका अमित शर्मा ने, द्वारपाल की भूमिका ललित खन्ना ने, रंभा की भूमिका मानसी ने, राजा की भूमिका विश्व दीपक त्रिखा ने, राजकुमारी की भूमिका रिंकी बत्रा ने, बुआ जी की भूमिका महक कथूरिया ने, राजनर्तकी की भूमिका पावनी में निभाई। नाटक में संगीत पक्ष सुभाष नगाड़ा, गुलाब सिंह और विकास रोहिल्ला ने संभाला जबकि मेकअप का काम अनिल शर्मा ने देखा
नाटक के बाद कार्यक्रम संयोजक परम भूषण आर्य ने कलाकारों को पुष्प देकर और नाटक के निर्देशक विश्व दीपक त्रिखा को एक पौधा देकर सम्मानित किया।
शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार सहित नाटक का आनंद लिया

खबरें और भी हैं...