जीएसटी के टीम से परेशान नहीं हो व्यापारी प्रतिष्ठान बेफिक्र होकर खोलिए शहजाद — चौधरी


भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । जीएसटी टीम मुरादनगर में आई उनके पास एक लिस्ट थी। जिसमे ज्यादातर ठेली, पटरी, फल सब्जी और छोटे छोटे काम करने वाले व्यक्ति हैं । उनकी किसी ने फर्जी कंप्लेन की हुई थी जो जीएसटी के दायरे में नहीं आते है। जीएसटी के अधिकारियों को ईदगाह बस्ती , सक्को वाली गली में विजिट कराकर उनकी तस्सली कर दी गई है आगे भी ये टीम आ सकती है। व्यापारी बंधुओ से निवेदन है घबराए नहीं डरे नहीं अपनी दुकानें खोलकर रखें । व्यापार मंडल आपके साथ है किसी व्यापारी बंधु को अनाआवश्यक परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने बताया कि कुछ व्यापारियों को जानकारी का अभाव है और कुछ लोग उन्हें गलत सूचना दे रहें हैं जिससे उनमें डर का माहोल है । में आपको बताना चाहता हूं कि जिन दुकानदारों की सालाना टर्न ओवर 40 लाख से ऊपर है केवल वही व्यापारी जीएसटी पंजीकरण की श्रेणी में आते हैं लगभग 10000 रुपए से प्रतिदिन जिसकी बिक्री है । जिन लोगो के पास जीएसटी नंबर है वो कृपया केवल अपना जीएसटी नंबर लिखवा लें बाकी किसी भी तरह से उन्हें डरने की जरूरत नहीं है । प्रतिष्ठान निडर होकर खोलिए आपको जीएसटी वालो से कोई परेशानी नहीं होगी । व्यापार मंडल हर तरह से व्यापारी बंधुओ के साथ हैं। किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें अभी तक किसी का चालान नही काटा है और नही कोई पैनालिटी लगी है सिर्फ जीएसटी विभाग को गलतफहमी थी कुछ व्यक्तियो की विभाग के पास सूची थी जो जीएसटी के दायरे में नहीं आते जिनका जीएसटी से कोई लेना देना नही है उनकी गलतफहमी दूर कर दी गई हैं। लोगो से अपील है कि जीएसटी की कार्यवाही के नाम पर कोई अवैध उगाही करता है उसे एक रुपया देने की जरूरत नहीं है। अभी और भी कुछ लोगो की लिस्ट है ये फिर आ सकते हैं लेकिन किसी भी तरह डरने या बाजार बंद करने की जरूरत नहीं है। किसी भी परेशानी में हमारे व्यापार मंडल को सूचना दें हम सब आपके साथ हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शहजाद चौधरी, महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता, सचिव नितिन शर्मा, जय भगवान सिंघल व अमित गर्ग मौजूद रहें ।

खबरें और भी हैं...