असंतुष्टों को मना किया घर-घर जनसंपर्क

कानपुर।चुनाव आते ही पिछले सालों के असंतुष्टो की पौ बारह हो जाती है। जिनको अपनी सालों पहले की नाराजगी याद आने लगती है। इसी क्रम में सोमवार को असंतुष्टो को मनाने पर जोर चलाया गया।

सपा आर्यनगर प्रत्याशी से पिछले कुछ समय से परमट पार्षद की क्या नाराजगी थी यह तो पार्षद और विधायक ने जनता के समक्ष नहीं रखी, फिर भी विधायक पत्नि वंदना बाजपेई ने उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात कर मानाने के बाद घर-घर पति के समर्थन में वोट मागें और महिलाओं से सपा प्रत्याशी को वोट करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सपा महिला सभा की अध्यक्ष दीपा यादव व संगठन की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहींं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

76 − 68 =
Powered by MathCaptcha