डॉ. उमेंद्र लखनऊ में कंट्रीब्यूशन पुरुस्कार से सम्मानित

भास्कर समाचार सेवा

मैनपुरी। लखनऊ में फिजियोथेरेपी यूपीकॉन का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा किया गया था। सम्मेलन में जॉय फिजियोथेरेपी एंड न्यूरो केयर मैनपुरी के संचालक डॉ. उमेंद्र भदौरिया के 15 वर्षों से अधिक समय से मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा व फिजियोथेरेपी की गुणवत्ता को सुधारने के प्रयास के चलते आउटस्टेडिंग कंट्रीब्यूशन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. उमेंद्र भदौरिया ने पुरुस्कार का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों तथा मरीजों को दिया। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

खबरें और भी हैं...