नशे का सौदागर मध्यप्रदेश का युवक गिरफ्तार, गांजा बरामद

भास्कर समाचार सेवा
जहाँगीराबाद। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश निवासी युवक को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की देर शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान नई मंडी के निकट संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक की तलाशी लेने पर आधा किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जहां पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम जोमटी निवासी ग्राम गुलखोड़ी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश हाल निवासी बुलन्दशहर बताया। पुलिस ने आरोपी युवक का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया है।

खबरें और भी हैं...