
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। जीएसटी की टीम द्वारा छापेमारी से बचने के लिए व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर घर बैठ गए हैं वहीं नगर में बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर मैसेज भेज रहे हैं व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान खोलने का आग्रह कर रहे हैं ।लेकिन व्यापारी उनकी बातों पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे यही कारण है कि लगातार कई दिन से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद पड़े हुए हैं ।जहां जीएसटी विभाग के अधिकारी इसे एक जागरूकता अभियान बता रहे हैं वहीं बहुत से लोगों ने अवैध रूप से धन उगाही उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं ।













