फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को लगी चोट, हाथ पर टेप लगाकर करते रहे काम

सुपरस्टार अक्षय कुमार स्क्रीन पर एक्शन से भरपूर चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. वह इन दिनों फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग कर हैं और न्यूज पोर्टल मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस शूट के दौरान ही अक्षय चोटिल हो गए. लेकिन खिलाड़ी कुमार ने अपने स्वाभाव के अनुसार चोट लगने के बावजूद शूटिंग जारी रखी.

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सीन के दौरान अक्षय के बाएं हाथ पर खिंचाव आ गया. चूंकि यह एक अंदरूनी चोट थी इसलिए फिजियोथैरिपिस्ट ने उनके हाथ पर मेडिकल टेप बांध दिया है. जिससे उनकी तकलीफ और ना बढ़े. हालांकि फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा ट्रीटमेंट मिलने के बाद उन्होंने शूटिंग फिर शुरु कर दी. अपने काम के प्रति अक्षय की इस समर्पण भावना को उनके फैंस भी बेहद पसंद करते हैं.

https://www.instagram.com/p/B0fTbh3nT9O/?utm_source=ig_embed

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय एक एटीएस चीफ का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में नजर आएंगी जबकि सुपरस्टार रणवीर सिंह और अजय देवगन भी इसमें एक शानदार कैमियो करेंगे. फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं. रोहित के साथ फिल्म को करण जौहर भी प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म अगले साल मार्च के महीने में रिलीज होगी.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

77 − = 73
Powered by MathCaptcha