
भास्कर समाचार सेवा- बलराम शर्मा
रोहतक। हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी चीनी मिल्ज को मुनाफे में लाने के लिए अनेक कदम उठाये गए है। चीनी मिलों का घाटे से उबारने के लिए एथनौल प्लांट लगाये जा रहे है तथा बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है।
डॉ. बनवारी लाल आज गांव भाली आनंदपुर स्थित हरियाणा सहकारी चीनी मिल्स रोहतक के 67वें पिराई सत्र 2022-23 का विधिवत शुभारंभ करने से पूर्व किसानों व मिल के कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हवन यज्ञ में पूर्ण आहूति डालकर चीनी मिल के वर्तमान पिराई सत्र निर्विघ्र सम्पन्न होने की कामना की। उन्होंने चीनी मिल का बटन दबाकर पिराई सत्र का शुभारंभ किया तथा पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मंडलायुक्त जगदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, चीनी मिल की प्रबंध निदेशिका मेजर गायत्री अहलावत, हरियाणा शुगरफैड प्रसंघ के गन्ना सलाहकार डॉ. रोशन लाल यादव के साथ चीनी मिल की चैन में गन्ना डाला। उन्होंने मिल परिसर में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले 6 किसानों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व सहकारिता मंत्री ने मिल परिसर में ध्वजा रोहण भी किया।
डॉ. बनवारी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में शाहबाद चीनी मिल में एथनौल प्लांट शुरू किया गया है। सरकार द्वारा करनाल व पानीपत में भी शीघ्र ही एथनौल प्लांट शुरू किये जायेंगे। प्रदेश के प्रत्येक मिल में ऐसे प्लांट शुरू करने की योजना बनाई गई है। छोटी दो मिलों के लिए एक एथनौल प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव है। रोहतक सहकारी चीनी मिल में रिफाइंड चीनी का उत्पादन किया जा रहा है। महम व कैथल चीनी मिलों में गुड़ व शक्कर का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों में बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है। डेयरी संघ तथा हैफेड के उत्पादों को प्रदेश के बाहर भी बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के दृष्टिïगत सभी को सहकारिता के साथ जोडक़र आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
सहाकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा गन्ने का सर्वाधिक मूल्य देने के साथ-साथ निर्धारित अवधि में गन्ने का भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गरीबों व किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये गए है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 16 नवम्बर को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित करने का शुभारंभ किया जायेगा। परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 27 लाख पात्रों को यह कार्ड दिये जायेंगे तथा इन परिवारों को 5 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष मुफ्त इलाज की सुविधा होगी।
उन्होंने किसानों का आह्वïान किया कि वे चीनी मिलों के साथ जुडक़र अपने सुझाव दें ताकि मिल को मुनाफे में लाकर किसानों का कल्याण भी हो सके। सरकार द्वारा हर किसान का एक-एक गन्ना खरीदा जायेगा तथा समय पर भुगतान भी किया जायेगा। पारदर्शिता के साथ किसानों के खातों में गन्ने का भुगतान होगा तथा गन्ने की पर्ची व यार्ड के बारे में एसएमएस के माध्यम से किसान को सूचना मिलेगी। अटल किसान मजदूर कैंटीन में 10 रुपये प्रति थाली में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है तथा किसानों के लिए मिल परिसर में किसान विश्राम गृह भी बनाया गया है। सरकार द्वारा प्रदेश में 16 फसलों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है तथा बाजरा व सब्जियों की फसलों के लिए भावांतर भरपाई योजना भी लागू की गई है।
बॉक्स :-
सरकार द्वारा किसान हितों के लिए लिये गए अनेक निर्णय :- ग्रोवर
पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिये गए है। सरकार द्वारा वीटा के उत्पादों को मिड-डे-मिल योजना में भी शामिल किया गया है तथा शीघ्र ही वीटा के उत्पाद रेलवे में भी शामिल होंगे। वीटा के अलावा हैफेड के सभी उत्पाद गुणवत्ता के उत्पाद है तथा कम दर पर उपलब्ध है। प्रदेश की चीनी मिलों को मुनाफे में लाने के लिए अनेक कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने स्पष्टï किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान हितैषी है। उन्होंने किसानों की फसलों की चिंता करते हुए खेतों से जल निकासी के सभी आवश्यक प्रबंध करवाये ताकि किसानों की फसले खराब न हो। किसानों को धान के अच्छे दाम मिल रहे है।
मनीष कुमार ग्रोवर ने अपने सहकारिता मंत्री के कार्यकाल के दौरान आस्ट्रेलिया के भ्रमण को सांझा करते हुए बताया कि गन्ने की पिराई जितनी जल्दी पूरी की जायेगी उतना ज्यादा किसान को लाभ होगा। जल्दी पिरोई करने से गन्ना सूखेगा नहीं और चीनी रिकवरी दर भी ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चीनी मिलों में एथनौल प्लांट लगाये जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल में 15 प्रतिशत एथनौल मिश्रण शुरू किया गया है।
बॉक्स :-
मिल को मुनाफे में लाने के लिए सभी किसान व कर्मचारी करें सहयोग :- मंडलायुक्त जगदीप सिंह
मंडलायुक्त जगदीप सिंह ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करते है। सरकार द्वारा उठाये गए कदमों से चीनी मिलों का घाटा कम होगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री चौ. बहादुर सिंह वर्ष 1984 से 86 तक रोहतक सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक रहे और किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये। उन्होंने किसानों तथा मिल के कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे मिल के संचालन में मिल प्रबंधन का पूर्ण सहयोग करें ताकि सहकारी चीनी मिल को मुनाफे में लाया जा सके।
बॉक्स :-
67वें पिराई सत्र में 60 लाख क्विंटल गन्ना पिराई का रखा गया है लक्ष्य :- मेजर गायत्री अहलावत
सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशिका मेजर गायत्री अहलावत ने कहा कि चीनी मिल में 5 जिलों रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर व सोनीपत जिलों के 256 गांवों के 6 हजार से अधिक गन्ना उत्पादकों के गन्ने की पिराई की जायेगी। वर्तमान पिराई सत्र के दौरान मिल द्वारा 60 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष मिल द्वारा 57 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करते हुए 5 लाख 31 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। मिल में रिफाइंड शुगर का उत्पान किया जा रहा है। किसानों को 10 हजार एकड़ के लिए किटनाशक दवा 10 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाई गई है।
मेजर गायत्री अहलावत ने कहा कि गत वर्ष किसानों के गन्ने के भुगतान के रूप में 206 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। किसानों व मजदूरों को अटल किसान मजदूर कैंटीन में 10 रुपये प्रति थाली की दर पर भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। मिल द्वारा गत वर्ष 17 करोड़ 76 लाख रुपये की यूनिट बिजली विभाग को बेची गई है तथा 3 करोड़ 58 लाख रुपये की बगास (खोई) की बिक्री भी की गई है। उन्होंने पिराई सत्र कार्यक्रम के मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विशिष्टï अतिथि एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मंडलायुक्त जगदीप सिंह तथा अन्य अतिथिगण को मिल की प्रबंध निदेशिका द्वारा स्मृतिचिन्ह, शॉल व पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
बॉक्स :-
यह किसान हुए सम्मानित :-
कलानौर निवासी नरेंद्र पुत्र बलबीर, भाली निवासी राजेश पुत्र बलवान, भाली निवासी मनदीप पुत्र बलवान तथा बिजेंद्र पुत्र मुंशी आदि 4 किसानों को सम्मानित किया गया, जो मिल में सबसे पहले ट्रॉली व बैल गाडिय़ों से गन्ना लेकर पहुंचे थे। चीनी मिल के गन्ना केंद्र दुजाना से गन्ना लेकर पहुंचे ट्रक चालक कृष्ण तथा गन्ना केंद्र महराना से गन्ना लेकर पहुंचे ट्रक चालक सुनील को भी सम्मानित किया गया। मिल के सबसे बुजुर्ग पूर्व निदेशक नाथूराम को भी मिल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
यह रहे उपस्थित :-
सहकारी चीनी मिल के 67वें गन्ना पिराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार, मंडलायुक्त जगदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार देवेंद्र बेनीवाल, मिल की प्रबंध निदेशिका मेजर गायत्री अहलावत, हरियाणा शुगरफैड प्रसंघ के गन्ना सलाहकार डॉ. रोशन लाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन हरिश कौशिक, वरिष्ठï नेता रामेश भाटिया, धर्मबीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, नरेश कौशिक, सूरजमल किलोई, पूर्व मेयर रेनू डाबला, सुमिता भाटिया जांगड़ा, राजकुमार सुनारिया, मिल के गन्ना प्रबंधक यशपाल राजन, मुख्य लेखाधिकारी अशोक कुमार, बिक्री प्रबंधक अजय बल्हारा, जीत सिंह, चीफ इंजीनियर विपिन कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर सतीश सैनी, अधीक्षक सुनील कुंडू, मुख्य समय पालक विजयपाल, विनय कुमार सहित अन्य भाजपा पार्टी के पदाधिकारी व मिल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।













