विद्युत चेकिंग टीम के साथ मारपीट, सरकारी दस्तावे फाडे, मोबाइल छीन कर वीडियो डिलीट करने का आरोप

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव में विद्युत चेकिंग के लिए गई विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शनिवार की सुबह विभाग के जेई राजेंद्र सिंह टीम के साथ क्षेत्र के गांव खगवावास में विद्युत चेकिंग के लिए गए थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग विद्युत चोरी कर रहे थे। जिसकी वीडियो बनाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दर्जन भर लोगों ने विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि मोबाइल छीन कर वीडियो डिलीट कर दी व दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देने तथा,सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है। विद्युत कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है ।कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...