
भास्कर समाचार सेवा
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के पत्थर वाली रोड़ नई बस्ती में रविवार की सुबह जलभराव के कारण बिजली पोल में करंट उतर आया। इससे यहां खड़ी भैंस चिपक गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन भगवान की महर एसी रही कि भैंस स्वामी को मौहल्ले के लोगो ने बचा लिया। अन्यथा उसकी भी जान जा सकती थी।
मोहम्मद अली पुत्र महमूद अली निवासी पत्थर वाली रोड नई बस्ती ने तहरीर देते हुए बताया है कि वह रविवार की सुबह समय करीब 7:30 बजे अपनी भैंस को घर से लेकर डेयरी के लिये जा रहा था कि जैसे ही वह पत्थर वाली रोड़ पर पहुंचे वहां जल भराव होने के कारण पोल में कंरट उतर आया। जिससे मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत हो गई।
पास-पड़ोस के इलाके में बरसात हो या धूप का मौसम जलभराव की समस्या यहां घोर तरीके से रहती है। यहां के लोगों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायत दे दी है लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया है। जलभराव से यहां के लोग काफी परेशान रहते हैं। यहां लोगो के बीच जलभराव के कारण बीमारी का खतरा दैनिक रुप से बना रहता है।












दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’