
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ बहराइच के तत्वावधान में सोमवार को तहसील कैसरगंज के कर्मचारियों ने लालगंज तहसील के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा की हत्या के विरोध में तालाबंदी कर विरोध प्रकट किया तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जनपद के संगठन मंत्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को तहसील कैसरगंज के कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर दी तथा विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
इस ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने आरोपी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव को तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने, मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड का मुआवजा दिए जाने व आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रभात मिश्रा लालजी, गौरव मिश्रा, परवेज आदि कर्मचारी गढ मौजूद रहे।












