
कब्जे से अवैध अस्लाहा,कारतूस , बाइक बरामद
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद पुलिस की वारदात को अंजाम देने जा रहे लुटेरे से बीती रात मुठभेड़ हो गई ।जिसमें गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया ।पुलिस ने आरोपी से तमंचा कारतूस वएक बाइक बरामद की है।
सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर सिरोंधन रोड स्थित संतपुरा के पास चेकिंग चेकिंग कर रहे थे ।इसी दौरान एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया ।जिसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो तेजी से संत पुरा नहर पुल की तरफ मुड़ कर भागने लगा ।इस दौरान उसकी बाइक फिसल कर गिर गई ।बदमाश ने अपने को पुलिस से गिरता देख जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी ।जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया ।पुलिस ने घायल को दबोच लिया जिसकी पहचान इरफान पुत्र शौकत निवासी पीर का गुलावठी बुलंदशहर के रूप में हुई ।उन्होंने बताया कि इरफान 15000 का इनाम घोषित था ।कई वर्षों से पुलिस को इसकी तलाश थी ।घायल को सिकंदराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और बदमाश के कब्जे से एक तमंचा अल्लाह कारतूस व एक बाइक बरामद की है। इरफान पर गुलावठी ,बुलंदशहर सिकंदराबाद में मुकदमे दर्ज हैं।













