कानपुर में भीषण गर्मी में जलकल शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करें : राकेश

शहरी समग्र विकास राज्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

कानपुर। राज्यमंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राकेश कुमार राठौर कु अध्यक्षता में रविवार को सर्किंट हाउस में समीक्षा बैठक की।

जिसमें महापौर प्रमिला पाण्डेय एवं नगर आयुक्त ने शिरकत की। समीक्षा के दौरान आगमी वर्षाऋतु के दृष्टिगत जलभराव से निजात हेतु जून के अन्त तक छोटे व बड़े नालों की सफाई का कार्य समाप्त करने के साथ सफाई हेतु 100 दिन से चल रहे कार्यकम का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मंत्री जी द्वारा पूछे जाने पर गौशाला में आय से वृद्धि के लिए क्या कदम उठाये पर नगर आयुक्त ने तीन बिन्दुओं की ओर ध्यान आकर्षित कर बताया कि गाऊ कास्ट मशीन से लट्टे बनवाये जा रहे है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जो गोबर है,उसकी भी बिक्री की जा रही है।

हरा चारा उत्पादन की योजना पूछे पर नगर आयुक्त द्वरा अगवत कराया गया कि गौशाला के पास ही पांच एकड़ भूमि पर नेपियर ग्रास के उत्पादन के लिए तैयारी की जा रही है, शीघ्र ही इसके क्षेत्रफल को और बढ़ाया जायेगा। महापौर ने राज्यमंत्री से पशुओं के आहार पर ₹ 30 अनुदान को बढ़ाये जाने की बात कही। राज्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए हैण्डपम्प रिबोर तत्काल कराया जाये तथा जलकल विभाग द्वारा  शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाये तथा पानी की टेस्टिंग का कार्य इस मौसम में तेज किया जाये एवं इसकी नियमित समीक्षा जलकल द्वारा की जाय।

बैठक में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, मुख्य अभियंता एस के सिंह, जलकल विभाग से सचिव केपी आनन्द, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

खबरें और भी हैं...