
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक के बाद एक अपने ग्लैम अवतार से फैंस को चौंका रही हैं । उनके बोल्ड लुक फैंस को दीवाना बना रहे हैं । ईशा अपनी मिरर सेल्फी की वजह से चर्चा में रहती हैं, एक बार फिर उन्होंने एक बहुत ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है । ईशा की ये हॉट पिक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ।

बहुत बोल्ड है सेल्फी
मिरर सेल्फी ईशा गुप्ता की खासियत है, वो अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सेल्फी शेयर करती रहती हैं । उनका बोल्ड अंदाज फैंस को मजबूर कर देता है । इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसी ही तस्वीर शेयर की है । ईशा ने रिवीलिंग ओपन क्रॉप टॉप पहना है, जिसमें वो कहर लग रही हैं ।

दुबई में ब्वॉयफ्रेंड के साथ किया इंज्वॉय
ईशा गुप्ता स्पेन के Manuel Campos Guallar को डेट कर रही हैं । कुछ दिन पहले ही उनके बीएफ ने दुबई की तस्वीरें शेयर की थीं । जिसमें मैनुअल और ईशा एक साथ यॉट पर बैठे नजर आए हैं । ईशा ने भी दुबई के होटल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं ।आश्रम 3 में आ रहीं नजर

आपको बता दें ईशा गुप्ता चर्चित वेब सीरीज आश्रम 3 का हिस्सा हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वेब सीरीज के कई प्रोमो शॉट शेयर किए हैं । ईशा का बोल्ड अंदाज सीरीज में भी नजर आएगा ।














