
भास्कर समाचार सेवा
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के आवास विकास कालोनी, नुमाइश चौराहा स्थित कार्यालय का उद्धघाटन संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री मा. ब्रजेश शुक्ला जी ने फीता काट कर किया इस अवसर श्री शुक्ला जी ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो वह संगठन के कार्यालय पर आकर अपनी परेशानियों से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करायें संगठन हमेशा आप लोगों की समस्या को दूर करने के लिए आपके साथ खड़ा है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री आदेश चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र कुशवाह, शहर अध्यक्ष अखिल बंसल, जिला महामंत्री विकार अहमद, जिला संरक्षक राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवम धाकरे एवं शिवम गुप्ता, जिला विधिक सलाहकार सुनील तिवारी, जिला मंत्री रामप्रकाश चित्रवंशी, शिवम शाक्य, अतुल चौहान, शहर उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अभिमन्यु चौहान, अमित श्रीवास्तव, जसवंतनगर नगर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष देव त्रिपाठी, युवा जिला महामंत्री आकाश चौधरी, युवा शहर अध्यक्ष दिलीप कुमार राठौर सहित तमाम पदाधिकारीगण एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।














