
भास्कर समाचार सेवा
उदी/इटावा। इकदिल थाना पुलिस ने हत्या एंव डकैती के मामले मे कई सालों से वांछित चल रहे शख्स को एक अबैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। थाना इकदिल के मानिकपुर विशू चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह द्वारा हमराही फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर प्रेम सिंह पुत्र नरसिंह निवासी मानिकपुर विशु थाना इकदिल जनपद इटावा को संदिग्ध स्थिति में उक्त थाना क्षेत्र के ग्वालियर बाईपास मानिकपुर विशू की गौशाला को जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का अबैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया गया है वहीं उक्त थाना पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
मानिकपुर विशु चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि यह अभियुक्त जिला मथुरा के थाना फरेह से मुकदमा अपराध संख्या 285/2000 धारा 396,412 आईपीसी मे हत्या एवं डकैती सहित मामले में वांछित चल रहा था।













