क्या सच में विलन है जॉन, क्यों करते है फैंस के साथ ऐसा सलूक! देखें ये वीडियो

सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जॉन अपने फैंस को धक्का मारते नजर आ रहे हैं. (फोटो सोर्स- ट्विटर)

 

फ़िल्मी जगत के जाने माने एक्टर जॉन अब्राहम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस विडियो ne सोशल  मीडिया पर सनसनी मचा रही है. इस विडियो के कई सीन्स को जोड़कर बनाए गए इस वीडियो में जॉन का आक्रामक रवैया दिखाने की कोशिश की गई है. इसमें एक्टर सेल्फी की कोशिश कर रहे फैंस को धक्का मारते हुए दिखते हैं.

https://twitter.com/WeirdlyProbable/status/1049233916417077248?ref_src=twsrc%5Etfw

कुछ का कहना है कि जॉन अब्राहम कैसे अपने इस बिहेवियर को सही ठहराएंगे. लोगों को इस तरह से चोट पहुंचाना और उनपर अटैक करना कैसे सही हो सकता है? ट्विटर पर एक्टर का ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. फैंस को एक्टर की ये बदसलूकी रास नहीं आ रही है.

हालांकि ये वीडियो एडिटेड है या सच में जॉन ने फैंस संग ऐसी बदसलूकी की है? वीडियो की प्रमाणिकता के बारे में सवाल बना हुआ है. वैसे भी जॉन की इमेज इसके एकदम विपरीत है. वे अपने शांत नेचर और कूल एटिड्यूड के लिए जाने जाते हैं. संभव है कि वायरल हो रहा ये पुराना वीडियो उनके शुरुआती करियर के दौरान का हो. मगर फिर भी ऐसा व्यवहार तो निंदनीय ही है. इस वीडियो के संदर्भ में फिलहाल एक्टर की तरफ से बयान सामने नहीं आया है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

29 − = 22
Powered by MathCaptcha