पारिवारिक कलह बना खूनी संघर्ष: भाई ने भाइयों और भाभी पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल पहुँचते ही दम तोड़ गई. …

पारिवारिक विवाद में भाई ने भाइयों और भाभी पर किया जानलेवा हमला

​सगे भाइयों को लहूलुहान कर भाभी की ले ली जान, इलाके में सनसनी

​पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई, घायलों की हालत नाजुक

​सीतापुर के थाना क्षेत्र नैमिषारण्य के ग्राम ठाकुरनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ मामूली पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। गाँव के ही श्यामू, पुत्र मिश्रीलाल ने अपने ही सगे भाइयों और भाभी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में जहाँ दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बीच-बचाव करने आई भाभी की दर्दनाक मौत हो गई।


​घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। आरोपी श्यामू ने अपने बड़े भाई हरीश और छोटे भाई रामू पर आपसी कहासुनी के बाद किसी धारदार हथियार से हमला किया था। जब हरीश की पत्नी पूनम अपने पति और देवर को बचाने के लिए दौड़ी, तो बेरहम श्यामू ने उस पर भी चाकू से कई वार किए। हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

​अस्पताल पहुँचते ही दम तोड़ गई महिला

गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों, हरीश और रामू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हमले में बुरी तरह घायल पूनम को भी अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि सीएचसी पहुँचते ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।  ​इस घटना के बाद से पूरे ठाकुरनगर गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस बात से हैरान हैं कि कैसे एक भाई अपने ही परिवार का काल बन गया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

17 + = 18
Powered by MathCaptcha