सहपऊ रजवाह से जुडी माइनरों में पानी नही आने से किसान मायूस

भास्कर समाचार सेवा।
आगरा। हाथरस की मांट ब्रांच से निकलने बाले सहपऊ रजवाह और उससे जुडी माइनरों में पर्याप्त पानी नही आने से किसान मायूस नजर आ रहे है। किसान सुबह से शाम तक पानी आने का इंतजार करते पटरियों पर बैठे रहते हैं।
इन दिनों आलू , गैहूं ,सरसों आदि की फसलों के लिए पानी की अति आवश्यकता रहती है। सहपऊ रजवाह में पांच दिसंबर देर रात्रि को पानी आया था। माइनरों में पानी आते देख किसान काफी खुश थे। किसान खेतों की सिंचाई के लिए अपने संसाधनों को जुटाने में लग गए।तीन दिन तक पानी किसानों को मिला लेकिन उसके बाद आंख मिचोली का खेल शुरू हो गया। सहपऊ रजवाहा से करीब आधा दर्जन माइनर निकलती है उनसे जुडी पैसई , उसमानपुर ,चावली , आदि माइनरों से किसानों को पर्याप्त पानी सिंचाई के लिए नही मिल रहा है। किसान सुबह से लेकर शाम तक माइनरों में पानी आने का इंतजार करते रहते है। कुछ किसानों ने आस छोड़कर ट्यूबवेलो से सिंचाई करना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...