
–भाकिआ के संरक्षक और कार्यवाहक अध्यक्ष बनें कुलदीप त्यागी
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन की एक सभा चौधरी चरण सिंह पार्क में हुई। इस दौरान डीएम कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
केंद्रीय कमेटी ने कुलदीप त्यागी को संरक्षक और कार्यवाहक अध्यक्ष चुना। प्रदेश अध्यक्ष सुहैल चौहान को बनाया गया। माछरा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज त्यागी को चुना गया। संचालन मीडिया प्रवक्ता नितिन बालियान और अध्यक्षता धर्मपाल गिरी ने की। इस दौरान जान मोहम्मद, हाजी मोहम्मद अरशी, बृजेश चौहान, रविंद्र ध्यानी, प्रदीप त्यागी, अमरीश त्यागी, अनिल पबला, अशोक राव, शिवानी राव, मोहन सिंह नेगी, अमित त्यागी, रामकुमार त्यागी आदि उपस्थित रहें।
ये रही मांगे
प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का दाम 430 रूपए प्रति क्विंटल घोषित, बिजली किसानों को निशुल्क, बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न और दर्ज मुकदमें रद्द किए जाने की मांग की गई।













