
कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर पहुंचे जहां उन्होंने फसलों को नुकसान पहुचाने वाले आवारा गोवंश व बंदरों को पकड़ने के लिए खंड विकास अधिकारी निशांत को ज्ञापन सौपा । किसानों ने 15 दिन में कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मुख्य रूप से विकास तेवतिया ,संजय सिंह ,तरुण चौधरी, आसिफ, पंकज चौधरी ,सचिन ,प्रमोद, राजकुमार ,आशीष ,अनिल चौधरी ,व अन्य दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।













