फ़तेहपुर : प्रधान की अभद्र टिप्पणी से नाराज ब्लॉक कर्मचारियों ने दिया धरना

– व्हाट्सएप ग्रुप में जेई को जुतियाने के लिखा

– मामला बढ़ने पर जेई से प्रधान ने मांगी माफी

भास्कर ब्यूरो

फ़तेहपुर । शुक्रवार को देवमई विकास खण्ड में तैनात जेई, सचिव आदि कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय के सामने धरना देते हुए विकास खण्ड क्षेत्र के कापिल (किशनपुर) ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।

   मालूम हो कि विकास खण्ड देवमई के किशनपुर कापिल गाँव के ग्राम प्रधान ने विकास खण्ड के जेई नीरज (लघु सिंचाई) के ऊपर कामचोरी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में न सिर्फ अभद्र टिप्पणी की थी बल्कि मनबढ़ ग्राम प्रधान ने संगठन के बलबूते जेई नीरज को जूतों से मारने व बेइज्ज्त करने की धमकी भी दी थी। जिसको लेकर विकास खण्ड कार्यालय में तैनात समस्त जेई स्तर के कर्मचारियों ने बीडीओ कार्यालय के सामने धरना देते हुए आमरण अनशन किया। जिन्होंने आरोपित ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की। धरने के चलते ब्लॉक मुख्यालय के सभी काम बाधित रहे। दूर दराज के गाँव से विकास खण्ड कार्यालय आये ग्रामीणों को बगैर अपना काम कराये बैरंग वापस लौटना पड़ा।

हालांकि बीडीओ ने मामले पर हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा आरोपित ग्राम प्रधान द्वारा जेई से माफी मंगवा मामले को शांत करवा दिया।

खबरें और भी हैं...