फतेहपुर : अन्ना सांड ने बृद्धा की पटककर ले ली जान

भास्कर ब्यूरो

खागा/फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव की एक वृद्ध महिला को एक अन्ना सांड ने पटक पटक कर मार डाला। जानकारी के अनुसार अल्लीपुर गांव निवासिनी सुन्दी देवी (60 )वर्षीय रविवार देर शाम अपने खेतों की ओर फसल की रखवाली करने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते मे फसल चर रहे सांड को भगाने का प्रयास किया। गुस्साए सांड ने महिला के ऊपर अपनी सींग से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया।

महिला की चीखपुकार सुनकर आस पास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने सांड को भगाकर महिला के स्वजनों को सूचना देते हुए घायल महिला को आनन फानन इलाज के लिए नजदीक के एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गये लेकिन डॉक्टर ने डॉक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के स्वजन मृतका के शव को लेकर घर लौट गये। वहीं आकस्मिक घटित घटना में महिला की मौत होने की खबर सुनते ही मृतका के स्वजनों में हाहाकार मच गया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 55 = 61
Powered by MathCaptcha