
भास्कर ब्यूरो
बहुआ/फतेहपुर। थाना ललौली के गांव में एक युवती ने अपने सगे जीजा पर गंभीर आरोप लगाए। युवती आरोपी जीजा के खिलाफ फरियाद लेकर थाना ललौली पहुंची।
जानकारी के अनुसार थाना ललौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के पिता का बाल काल में ही स्वर्गवास हो गया था। युवती की मां ने बताया कि लगभग 15 साल पहले उसका ललौली थाना निवासी दामाद बहलाकर हमारी सारी चल अचल संपत्ति की बिक्री करवा अपने यहां ले गया। पीड़ित युवती ने बताया कि उसका जीजा कुछ दिन अपने यहां सही तरीके से रखने के बाद मां और बेटी को अक्सर मारपीट गाली-गलौज करने लगा। युवती के अनुसार उसके जीजा ने नाबालिक उम्र में ही उसका शारीरिक शोषण किया। जिससे उसके लगभग 7 वर्ष का एक बेटा भी है।
लगातार पारिवारिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवती ने प्रार्थना पत्र देकर ललौली पुलिस से फरियाद की। जिस पर ललौली पुलिस ने युवती की तहरीर कूड़े के ढेर में फेंककर अपराधी जीजा को जेल भेज देने की बात कहकर पीड़ित को वापस घर जाने के लिए कहा।
ललौली थाना के कार्यवाहक प्रभारी सत्यप्रकाश से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए मुकदमा न लिखने की बात कही। जबकि युवती के अनुसार उसके जीजा को रात्रि के समय डायल 112 पकड़कर थाने लाई थी।

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले