
- उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
भास्कर ब्यूरो
जहानाबाद, फ़तेहपुर । कमरे में बैठकर खाना खा रही मां ,बेटी के ऊपर छत गिरने से मां की मौत हो गई जबकि पुत्री को सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना बकेवर के अंतर्गत ग्राम बरिगवां निवासिनी उर्मिला देवी 45 वर्षीय पत्नी स्वर्गीय रामबाबू बुधवार को अपने मकान के कमरे में अपनी पुत्री मानसी 19 वर्षीय के साथ बैठकर भोजन कर रही थी उसी दौरान कमरे की छत भरभरा कर गिरने से मां बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर मानसी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।












