फतेहपुर : शराबियों से महिलाएं परेशान, गुमटियों में बिक रही शराब

शराब की अवैध बिक्री को लेकर महिलाओं ने काटा हंगामा

भास्कर ब्यूरो

किशनपुर, फ़तेहपुर । थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव में परचून की दुकानों पर हो रही शराब की बिक्री की खिलाफ महिलाओं ने थाने पहुंच कर जमकर हंगामा काटा ।
महिलाओं का आरोप है कि गांव की छोटी छोटी परचून की दुकानों पर देशी शराब, अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है जिससे शराबी शराब के नशे में धुत होकर गांव में आतंक फैलाते हैं। गांव में चोरी जैसी घटनाएं भी सामने आती है। महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता करने की भी घटनाएं हो चुकी है। गांव में 24 घंटे शराब मिलने से शराबी नशे में धुत रहते हैं। पति पत्नी के बीच में भी झगड़े होते रहते हैं जिसको लेकर करीब दो दर्जन महिलाओं ने बुधवार की दोपहर किशनपुर थाने में पहुंचकर शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाए जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा । और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की ।
किशनपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कई बार छापेमारी की गई है । जिसमें कई लोगों पर कार्यवाही भी की गई थी। पुनः अभियान चलाकर अवैध तरीके से बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...