
शहर के सुभाष तिराहा पर हुए एकजुट, नारे लिखीं कई तख्तियां भी रहीं साथ
बोले मामले में अभी तक किसी की भी नहीं हुई गिरफ्तारी
भास्कर समाचार सेवा
फ़िरोज़ाबाद-शहर के सुभाष तिराहा पर बीते दिन दिसम्बर 2022 को मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस छात्र की फांसी लगने से मौत मामले में दी गई तहरीर पर दर्ज मुकदमें में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उक्त छात्र के पिता ने अन्य नागरिकों संग धरना दिया।
छात्र के पिता उदय सिंह का कहना था कि अभी तक हमें न्याय नहीं मिला हमारे बेटे की फांसी लगने से मौत हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना बताया गया वे ये नही मानते परंतु ऐसा अगर हुआ है तो ये सब जिस कारण हुआ इसके लिए जो लोग जिम्मेदार है उनको अभी तक कोई सजा नहीं मिली गांधी पार्क के पास पूर्व में धरना दिया था तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कार्यवाही का पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, न्याय नहीं मिला इस कारण फिर से धरने पर बैठना पड़ा।












