लखनऊ:  विराट इंटरनेशनल होटल में आग ने मचाया तांडव, पांच पर्यटक गंभीर रूप से झुलसे

लखनऊ के चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसकी चपेट में आकर होटल में ठहरे पांच पर्यटक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दीपक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि होटल की पहली मंजिल पर आग की लपटें उठीं थीं, जिसकी चपेट में पूरा होटल आ गया। इस पर काबू पाने के लिए टीमें लगी हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि होटल की पहली मंजिल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, अभी तक कुल पांच घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की वजह की हम जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

18 + = 20
Powered by MathCaptcha