
रूपईडीहा/बहराइच । स्थानीय पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय पांच शातिर चोरों को 5 अदद चाकू, सरिया व चाभी के गुच्छे के साथ गिरफ्तार किया है । रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि सोमवार को उप निरीक्षक रामकेश,अजेश कुमार,हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल दूबे, अविनाश कुशवाहा, कांस्टेबल संजय गौड़,भरत यादव,दीपचन्द विश्वकर्मा, अशोक यादव के द्वारा देशी शराब भठ्ठी बाबागंज के पास से अभियुक्त अतीक अहमद सिद्दिकी पुत्र स्व० रफीक अहमद निवासी गुलरिया अड्डा भंसार रोड वार्ड नं 6 संतोषी टोर थाना जिपारका जिला वर्दिया नेपाल, निजामुद्दीन पुत्र नजीर निवासी दर्जीगांव दाखिला लखैय्या थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच, कय्यूम पुत्र बघेलू निवासी सीतापुरवा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच, कलाम पुत्र इब्राहिम निवासी सीतापुरवा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच, सतीश कुमार वर्मा पुत्र संतोष कुमार वर्मा निवासी मोहनापुर दाखिला मुरलीधर दंदौली थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को चोरी की योजना बनाते समय रात्रि मे 5 अदद चाकू, सरिया व चाभी के गुच्छे के साथ गिरफ्तार किया है ।अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।











