बसपा पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी में किया विलय

बहुजन उत्थान पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री और कभी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बेहद करीबी रहे कमलाकांत गौतम ने शुक्रवार को अपने दल का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया। प्रदेश में हुए 2017 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की करारी हार के बाद उन्होंने इस दल का गठन किया था। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व मंत्री कमलाकांत गौतम ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कमलाकांत गौतम का स्वागत करते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का झंडा सौंपा। इस मौके पर कमलाकांत ने कहा कि वे लम्बे समय से अखिलेश यादव के कार्य करने के तरीके से प्रभावित रहे। उनके भीतर करुणा है और वे समाज का दर्द समझते हैं। इसे देखते हुए आज अपनी पार्टी का उन्होंने सपा में विलय कर खुद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।

कमलाकांत ने कहा कि उत्तर प्रदेश का दलित समाज डरा हुआ है। उनको अखिलेश यादव जैसा नेता चाहिए। वे 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बसपा को 36 वर्ष दिये लेकिन वहां से उनको सम्मान नहीं मिला। 2017 की हार के बाद उन्होंने बसपा से इस्तीफा दे दिया था। अब वे समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

80 − 72 =
Powered by MathCaptcha